मेरठ में 1 करोड़ से अधिक की शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पंजाब से बिहार जा रही थी खेप

पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब से भरे ट्रक को कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने NH-58 से पकड़ लिया।

मेरठ: पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब से भरे ट्रक को कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने NH-58 से पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, ट्रक में शराब को सफेद वॉल पट्टी और बोरों के बीच छिपाया गया था। बरामद शराब की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

मामले में पुलिस अब शराब तस्करी करने वाले गिरोह और उसके सरगना की तलाश में जुटी है। शराब की यह खेप पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी।

Related Articles

Back to top button