दिवाली पार्टी में फिर साथ दिखे करीना कपूर और फरदीन खान… 22 साल पुरानी ‘फिदा’ की यादें हुईं ताजा…

Kareena Kapoor और Fardeen Khan की दिवाली पार्टी की तस्वीर ने फिल्म 'फिदा' की यादें ताजा कर दीं। जानिए करीना की फिल्म 'किंग' और दिवाली सेलिब्रेशन से जुड़ी खास बातें।

बॉलीवुड में दिवाली का जश्न इस बार कुछ पुरानी यादें भी लेकर आया। फिल्ममेकर केन घोष ने सिद्धार्थ आनंद की दिवाली पार्टी से एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें करीना कपूर और फरदीन खान उनके साथ नजर आए। इस तस्वीर के सामने आते ही साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘फिदा’ की यादें ताजा हो गईं। सोशल मीडिया पर फैंस इस खास रीयूनियन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

दरअसल, करीना कपूर, फरदीन खान और शाहिद कपूर ने साल 2004 में रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘फिदा’ में साथ काम किया था। फिल्म में तीनों की केमिस्ट्री और कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में करीब 22 साल बाद करीना और फरदीन को एक साथ देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए।

शेयर की गई तस्वीर में करीना कपूर बेज रंग के हैवी एम्बेलिश्ड एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं फरदीन खान डार्क ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। काले कपड़ों में फिल्ममेकर केन घोष भी दोनों सितारों के साथ पोज देते नजर आए। तस्वीर के साथ केन घोष ने कैप्शन में लिखा, “@mamtaanand10_10 और @s1danand दिवाली पर #fida रीयूनियन।”

दिवाली पार्टी में करीना और सैफ का दिखा खास अंदाज

दिवाली के मौके पर करीना कपूर ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता के साथ फैमिली गैदरिंग में हिस्सा लिया। इसके अलावा पति सैफ अली खान के साथ कई स्टार-स्टडेड दिवाली पार्टियों में भी पहुंचीं।

मनीष मल्होत्रा की ग्रैंड दिवाली पार्टी में करीना और सैफ का शानदार अंदाज देखने को मिला। दोनों गोल्ड और ब्लैक कलर के एलिगेंट आउटफिट में नजर आए और अपने लुक से सुर्खियां बटोरीं।

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आ सकती हैं करीना

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में एक स्पेशल सॉन्ग में नजर आ सकती हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर करीना ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों सितारों का डांस सीक्वेंस दिखाई दे रहा था।

तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के करीब खड़े नजर आ रहे थे, हालांकि उनके चेहरे छाया में छिपे हुए थे। इसके साथ करीना ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, “हैप्पी बर्थडे किंग, किंगडम के हमेशा के लिए रूलर। चलो साथ में डांस करते हैं… 24-12-26 का इंतज़ार नहीं कर सकती।”

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है।

Related Articles

Back to top button