
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के अवसर पर 14 दिसंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से 12 नवंबर 2026 को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है। शासन के इस आदेश के तहत पहले से घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है।
जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर 24 नवंबर 2026 को कार्यकारी आदेश के तहत अवकाश घोषित किया था। यह तारीख मंगलवार निर्धारित थी। हालांकि, अब शासन ने इस अवकाश की तारीख में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।
नए आदेश के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को घोषित अवकाश के स्थान पर अब 14 दिसंबर 2026, सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यकारी आदेश के अधीन अवकाश रहेगा। इस संबंध में शासन ने स्पष्ट किया है कि 14 दिसंबर को अवकाश घोषित करने के साथ ही पूर्व में जारी 17 नवंबर 2025 की विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित समझा जाएगा।
प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंगा राव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 14 दिसंबर 2026 को कार्यकारी आदेश के अधीन अवकाश घोषित किया जाता है। साथ ही पूर्व विज्ञप्ति के बाकी सभी प्रावधान पहले की तरह यथावत रहेंगे।
इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर अब 14 दिसंबर को अवकाश रहेगा। शासन की ओर से जारी यह विज्ञप्ति अवकाश की संशोधित तारीख को लेकर आधिकारिक आदेश है।









