
शाहजहांपुर में सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना थाना मदनापुर क्षेत्र की है जहां की रहने वाली युवती सौच के लिए खेत पर जा रही थी आरोप है। कि तभी गांव के ही रवि सिंह, अरुण कुमार सिंह, मोनू सिंह, जागेश और प्रधान नाम के युवक ने युवती को पकड़ लिया। आरोप है कि सभी ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इस दौरान आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। आरोप है कि मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी। गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।









