
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए शासन ने बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रदेश में कुल 15 आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया
अशोक मुथा जैन को डीजी फायर सर्विस बनाया गया है, जबकि अमरेंद्र सेंगर को डीजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही अमरेंद्र सेंगर को डीजी सुरक्षा का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है। राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर पद पर बदलाव करते हुए तरुण गाबा को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
नवीन अरोड़ा को एडीजी जोन वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई
रामकुमार को एडीजी गोरखपुर जोन बनाया गया है, जबकि नवीन अरोड़ा को एडीजी जोन वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। भगवान स्वरूप को एडीजी तकनीकी सेवा और डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी लॉजिस्टिक्स बनाया गया है।
विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई
इसके अलावा धर्मवीर को आईजी PAC पूर्वी जोन, मोहित गुप्ता को आईजी भ्रष्टाचार निवारण और विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। जोगेंद्र कुमार को आईजी पीटीएस मुरादाबाद बनाया गया है। आनंद कुलकर्णी को गृह सचिव उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। वहीं अनूप कुमार को एसपी EOW और आनंद कुमार को एसपी लोक शिकायत बनाया गया है।
प्रदेश सरकार ने यह प्रशासनिक फेरबदल कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय कामकाज को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया है। नए पदों पर तैनात अधिकारियों से जल्द कार्यभार संभालने की उम्मीद है।









