
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के दोनों नेताओं को 8 जून को वित्तीय जांच के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। बता दे कि यह पहली बार है जब ईडी ने इस मामले में सोनिया और राहुल गांधी को समन जारी किया है।
वही इडी द्वारा सामन जारी करने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय का सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तलब करना ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। अभिषेक मनु सिंघवी ने आगे कहा कि हम झुकेंगे नहीं और सामना करेंगे। बता दे कि इससे पहले 12 अप्रैल को नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के मामले को लेकर ईडी ने कांग्रेस नेता पवन बंसल से भी पूछताछ की थी।









