2024 चुनाव के मास्टरप्लान की तैयारी में जुटी BJP, मुख्यमंत्रियों की बैठक में होगा बड़ा फैसला

राजधानी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आज सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक होगी। बीजेपी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष आज दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर बैठक करेंगे।

राजधानी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आज सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक होगी। बीजेपी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष आज दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर बैठक करेंगे।

दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। राज्यों में सरकार की रणनीतियों पर चर्चा के साथ-साथ राज्यों के कामकाज पर भी चर्चा होगी। इस बैठक मे मोर्चा स्तर पर कमेटी गठित करने पर भी मुहर लग सकती है।

Koo App
माँ भारती के अमर सपूत, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अपनी अद्वितीय क्रांतिकारी गतिविधियों से बर्बर ब्रिटिश हुकूमत का प्रबल प्रतिकार करने वाले अमर बलिदानी, वीर शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आपका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद है। Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 23 July 2022

बीजेपी मुख्यालय पर होने वाली इस बैठक में मोदी सरकार के पिछले 8 सालों में किए गए कार्यों को जनता के सामने पेश करने की रणनीति तैयार करने पर चर्चा हो सकती है। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ इस बैठक में राज्यों के विधानसभा और 2024 के लोकसभा के चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button