
यूपी का शराब सिंडीकेट दिल्ली में सेमिनार आयोजित कर रहा है। इस सेमीनार का आयोजन 5 अगस्त को दिल्ली के फाइव स्टार होटल में होना है। यूपी डिस्टलरी एसोसिएशन इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि इस एसोसिएशन के पीछे यूपी डिस्टलरी का माफिया है।

यूपी का शराब सिंडीकेट शराब के दाम बढ़वाने के लिए यह लॉबिंग कर रहा है। आबकारी विभाग के 2 बड़े अफसरों के भी इसमें शामिल होने की खबरें आ रही हैं। 5 अगस्त को एक्सपो के नाम पर इस सिंडीकेट की मीटिंग रखी गई है।
लखनऊ
— भारत समाचार (@bstvlive) August 2, 2022
➡यूपी का शराब सिंडीकेट दिल्ली में सेमिनार कर रहा
➡5 अगस्त को 5 स्टार होटल में सिंडीकेट का सेमिनार
➡दिल्ली के सबसे महंगे 5 स्टार होटल में सेमिनार
➡यूपी डिस्टलरी एसोसिएशन कार्यक्रम का आयोजक है
➡एसोसिएशन के पीछे यूपी डिस्टलरी का माफिया है pic.twitter.com/gDhTZe56QA
यूपी का शराब सिंडीकेट इस आयोजन में राजीव चड्ढा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देगा। यूपी सरकार के 2 बड़े अफसरो को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया हैं। इस सेमीनार में संगठन शराब व्यापारियों का महिमामंडन और सम्मान करेगा।









