UP MLC Election 2022: विधानपरिषद उपचुनाव में सपा को बड़ा झटका, कीर्ति कोल का नामांकन रद्द

विधानपरिषद उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा उमीदवार कीर्ति कोल का नामांकन पत्र मंगलवार को रद्द कर दिया गया। नामांकन पत्र रद्द होने के पीछे का कारण उमीदवार की कम उम्र बताई जा रही है।

विधानपरिषद उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा उमीदवार कीर्ति कोल का नामांकन पत्र मंगलवार को रद्द कर दिया गया। नामांकन पत्र रद्द होने के पीछे का कारण उमीदवार की कम उम्र बताई जा रही है। विधानपरिषद सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। लेकिन कीर्ति कोल के नामंकन पत्र में उनकी उम्र 28 ही है। रिटर्निंग अफ़सर ने पत्र की जांच के उपरांत यह कार्यवाही की है।

सपा उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद भाजपा उम्मीदवार की निर्विरोध जीत तय हो गयी है। भाजपा ने धर्मेंद्र सिंह सैंथ्वार व निर्मला पासवान को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, सपा ने अहमद हसन के निधन के बाद खाली हुई सीट पर आदिवासी समुदाय की कीर्ति कोल को प्रत्याशी बनाया था। सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल का नामांकन पत्र ख़ारिज हो जाने के बाद अब भाजपा के दोनों प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत अब तय हो गई है।

सोमवार को सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और विधानमंडल दल में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय के नेतृत्व में अहमद हसन के निधन से खाली हुई सीट पर नामांकन पत्र दाखिल किया था।

Related Articles

Back to top button