नौकरी दिलाने के नाम पर महिला ने की ठगी, फर्जी तरीके से करा लिया इंटरव्यू

नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर एक के बाद एक बड़े कारनामे सामने आते रहते हैं। इस बार लखनऊ नगर निगम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है

नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर एक के बाद एक बड़े कारनामे सामने आते रहते हैं। इस बार लखनऊ नगर निगम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इसमें एक महिला ने अपने आप का कर्मचारी बता कर अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर इस ठगी को अंजाम दिया है।

नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी एक नया मामला लखनऊ से सामने आया है। खुद को निगम कर्मचारी बता एक महिला ने साथियों संग ठगी करते हुए पीड़ित युवक गिरीश चंद यादव का कपूर थला ब्रांच जोन 3 कार्यालय दो माह पहले इंटरव्यू करा लिया गया। अधिकारियो को इसकी भनक भी नही लगी।

पीड़ित युवक गिरीश चंद यादव की शिकायत पर कर अधीक्षक दिलीप श्रीवास्तव की ओर से अलीगंज थाने में नगर निगम ने एफआईआर दर्ज कराई। इस फर्जीवाड़े में लिपिक नीरज वर्मा भी जांच के घेरे में हैं और अधिकारियो ने स्पष्टीकरण मांगा है। सत्यम पांडेय, अमर सिंह और नेहा शर्मा पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button