
Desk : बिकरू कांड के आरोपी रहे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे,को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. आपको बता दे कि बिकरू कांड में आरोपियों की मदद के आरोप में खुशी दुबे जेल में बंद थी. खुशी दुबे, बिकरू कांड में डीएसपी और एसओ सहित आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की पत्नी है. बिकरू कांड के बाद पुलिस ने अमर दुबे को भी एक एनकाउंटर में मार गिराया था. खुशी पर बिकरू कांड के आरोपियों की मदद करने का आरोप है.
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) January 4, 2023
➡खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
➡2 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद थी खुशी
➡अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को जमानत
➡आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने खुशी दुबे को जमानत दी
➡कानपुर के बिकरू कांड में आरोपी बनाई गई थी खुशी#Delhi #BreakingNews #SupremeCourt pic.twitter.com/9WAh4N19cs
आपको बता दे कि खुशी दुबे पिछले 2 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद थी. अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ख़ुशी दुबे को जमानत दे दी है. पुलिस ने बिकरू कांड में खुशी दुबे को भी आरोपी बनाया था. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने जमानत देने का विरोध किया। जमानत देने के साथ कोर्ट ने ख़ुशी दुबे को हर सप्ताह पुलिस थाने में हाजिरी लगाने की शर्तो के साथ जमानत दे दी है.









