योगी सरकार की सौगात, रोडवेज के संविदा चालकों व परिचालकों का 10 फीसदी बढ़ेगा वेतन

रोडवेज के संविदा चालक और परिचालक को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है. अब उनके वेतन में 10 फीसदी की वृद्वि कर दी गई है.

Desk : रोडवेज के संविदा चालक और परिचालक को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है. अब उनके वेतन में 10 फीसदी की वृद्वि कर दी गई है. इसके चलते अब उनकी मासिक आय में 5000 रुपए तक की वृद्धि हो जाएगी. प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया.

आपको बता दे कि यह वेतन वृद्धि पहली जनवरी से लागू होगी। इसके चलते प्रदेश के 25 हजार से अधिक संविदाकर्मी लाभान्वित होंगे।रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रवक्ता रजनीश मिश्रा ने बताया कि नवंबर 2021 में वेतन वृद्धि हुई थी. वर्तमान में संविदा कर्मियों को 1.59 रुपए प्रति किमी के दर से वेतन मिल रहा है. अब इसे बढाकर 1.75 रुपए प्रति किमी कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button