Scholarship: अफसरो को सख़्त निर्देश, तत्काल जारी की जाए छात्रवृत्ति

केंद्र सरकार से निर्देश मिले है कि शासकीय में पढ़ने वाले बच्चो की राशि 2250 से बढ़ा कर चार हज़ार रुपये दी जाये इसके बारे में वहाँ से राशि मिलते ही इसको भी जारी किया जायेगा।

पिछड़े वर्ग के बच्चों को मिल रही स्कालरशिप की राशि में आ रही दिक़्क़तो के बाद पिछड़ा वर्ग मंत्री ने एक बैठक की और उस बैठक में अफसरो को सख़्त निर्देश दिये की स्कॉलर शिप की राशि को तत्काल जारी किया जाये। वहींं उन्होंने बताया की केंद्र सरकार से निर्देश मिले है कि शासकीय में पढ़ने वाले बच्चो की राशि 2250 से बढ़ा कर चार हज़ार रुपये दी जाये इसके बारे में वहाँ से राशि मिलते ही इसको भी जारी किया जायेगा।

पिछड़ा वर्ग मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि हमारा प्रयास है की कोई भी पिछड़े वर्ग का व्यक्ति सरकार की नीति से अछूता ना रहे सबको बीजेपी की योजनाओं का बराबर लाभ मिले। इस दौरान नरेंद्र कश्यप ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला और उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक परिवार की पार्टी है उनको विकास पसंद नहीं है।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए बहुत कार्य किए है उनको कई तरीक़े की सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ग्लोबल समिट को लेकर भी बात की और उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से करोड़ों रुपया का निवेश उत्तर प्रदेश में आ रहा है और निवेश के सवाल पर उन्होंने अखिलेश यादव पर भी जमकर हमला किया।

Related Articles

Back to top button