भारत समाचार का कैमरा देख भागे मंत्री राकेश सचान, जाने रिपोर्टर ने ऑफिस तक क्यों किया पीछा ?

लखनऊ– 72 प्लॉट के आरोपों से घिरे योगी के मंत्री राकेश सचान भारत समाचार का कैमरा देखकर भाग खड़े हुए. इस दौरान भारत समाचार के संवाददाता संदीप खेर ने ऑफिस तक मंत्री राकेश सचान का पीछा किया. लेकिन मंत्रीजी ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया. मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उनको जो भी बोलना है वह वो सदन में बोलेंगे.

यूपी सरकार के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान 72 भूखंड आवंटन के मामले में विवादों में घिरे हुए हैं. भारत समाचार ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था. विधानसभा सत्र में शामिल होने जा रहे मंत्री राकेश सचान से भारत समाचार के संवाददाता संदीप खेर ने जब 72 प्लॉट मामले को लेकर प्रश्न किया तो मंत्रीजी भाग खड़े हुए. हालांकि, रिपोर्टर ने ऑफिस तक उनका पीछा किया, लेकिन मंत्री ने कोई भी उत्तर नहीं दिया.

72 प्लॉट मामले को लेकर आम आदमी पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंत्री राकेश सचान पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार के चलते मंत्री राकेश सचान को 72 प्लॉट आवंटित हुए हैं. संजय सिंह ने राकेश सचान को मंत्री पद से हटाने व कार्रवाई करने की मांग की थी.

साथ ही संजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा सरकार अब अपने मंत्री द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर चुप क्यों है? कानपुर में गरीब के घर पर बुलडोजर चलाकर मां-बेटी की प्रशासन द्वारा आग लगाकर हत्या कर दी गई, लेकिन अब राकेश सचान के 72 प्लॉट पर बाबा का बुलडोजर कब चलेगा?

Related Articles

Back to top button