आज विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहेंगे सीएम योगी, जानें पूरा कार्यक्रम

विधानसभा बजट सत्र के 5वें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में मौजूद रहेंगे. सदन में आज 11 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इस दौरान सीएम योगी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा भी करेंगे. जहां आज सदन में सत्ता दल के सभी विधायक मौजूद रहेंगे. वहीं, विपक्ष के विधायकों की मौजूदगी से सदन में हंगामा के आसार हैं.

लखनऊ- विधानसभा बजट सत्र के 5वें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में मौजूद रहेंगे. सदन में आज 11 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इस दौरान सीएम योगी सदन में सरकार का पक्ष रखेंगे. जहां आज सदन में सत्ता दल के सभी विधायक मौजूद रहेंगे. वहीं, विपक्ष के विधायकों की मौजूदगी से सदन में हंगामा के आसार हैं.

विधानसभा में गुरुवार की कार्यवाही हंगामेदार रही थी. नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सत्तारूढ़ दल भाजपा पर जमकर निशाना साधा था.

वहीं, आज शुक्रवार को 11 बजे विधानभवन में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इस दौरान सीएम योगी सरकार का पक्ष रखेंगें. विधानसभा की आज की कार्यवाही में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव मौजूद नहीं रहेंगे. सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज अपने नोएडा दौरे पर हैं.

Related Articles

Back to top button