सदन में बोले सीएम योगी, कहा-तुलसीदास के खिलाफ सपा ने अभियान चलाया, किसी अन्य धर्म के खिलाफ भी बोल सकते हैं क्या!

सीएम योगी सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का पक्ष रख रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि हिंदू धर्म पर हर कोई टिप्पणी कर लेता है. लेकिन किसी और धर्म के खिलाफ बोलते तो क्या होता!

लखनऊ- सीएम योगी सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का पक्ष रख रहे हैं. यूपी के चर्चित रामचरितमानस विवाद पर सीएम योगी ने अपनी बात रखी. सीएम ने कहा कि सपा ने तुलसीदास के खिलाफ अभियान चलाया.

सीएम योगी ने कहा कि हिंदू धर्म पर हर कोई टिप्पणी कर लेता है. लेकिन किसी और धर्म के खिलाफ बोलते तो क्या होता! सीएम ने कहा कि सभी अपने आप से ग्रंथों की व्याख्या कर रहे हैं. चौपाइयों की सही व्याख्या होनी चाहिए.

बता दें, इन दिनों सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस की चौपाइयों को लेकर पूरे प्रदेश में माहौल बना रहे हैं. वहीं, सपा इस पूरे विवाद में दो धड़ों में बंटी हुई नजर आ रही है. सपा महासचिव शिवपाल जहां स्वामी प्रसाद के बयानों को निजी बता रहे हैं, वहीं, पार्टी के कई नेताओं ने स्वामी प्रसाद के बयान का विरोध भी किया है.

Related Articles

Back to top button