असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार हिंसा को लेकर नीतीश कुमार पर साधा निशाना, चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात!

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में हुई हिंसा को लेकर सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर आती है. बिहारशरीफ में मदरसा अजीजिया को आग के हवाले किया गया, एक मस्जिद के मीनार को तोड़ा गया और मुस्लिमों की दुकानों को निशाना बनाया गया, तो इससे साफ पता चलता है कि इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश हुई है.

हैदराबाद- AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में हुई हिंसा को लेकर सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर आती है. बिहारशरीफ में मदरसा अजीजिया को आग के हवाले किया गया, एक मस्जिद के मीनार को तोड़ा गया और मुस्लिमों की दुकानों को निशाना बनाया गया, तो इससे साफ पता चलता है कि इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश हुई है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मालूम था कि नालंदा एक संवेदनशील जिला है, फिर भी ये हुआ. तो ये जो भी कुछ बिहार में हुआ उसकी जिम्मेदारी बिहार सरकार पर आती है. उन्हें मालूम था कि वहां हिंसा हो सकती है, क्योंकि 2016 में भी इस तरह की हिंसा नालंदा में हुई थी.

AIMIM प्रमुख ने कहा कि उन्हें इन सब से कोई तकलीफ नहीं हो रही है, वो कल इफ्तार में भी चले गए. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं. ताकि आने वाले चुनाव में बिहार के मुस्लिम महागठबंधन को वोट करें.

Related Articles

Back to top button