एलन मस्क के सामने अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, कर दी ऐसी मांग !

अमिताभ बच्चन भारतीय फिल्मों के उन गिने-चुने सितारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. वह बॉलीवुड से लेकर सामाजिक और राजनीतिक हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं. इतना ही नहीं, वह यहां अपने पिता की कविताएं और अपनी ही पंक्तियां भी साझा करते हैं. फैंस भी उनकी पोस्ट का इंतजार करते हैं. वहीं अगर उनके पोस्ट में कुछ गलती हो जाती है तो उनके फैन्स उन्हें इसमें सुधार करने की सलाह भी देते हैं. उसके बाद अब अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के मालिक एलन मस्क से हाथ जोड़कर एक गुजारिश की है.

अमिताभ बच्चन ने बीती रात ट्विटर पर एक पोस्ट किया। अमिताभ बच्चन की यह पोस्ट ट्विटर के मालिक के नाम है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अरे ट्विटर के मालिक भाई, ट्विटर पर भी एडिट का बटन लगा दो! जब बार-बार गलतियाँ होती हैं और शुभचिंतक हमें बताते हैं, तो पूरे ट्वीट को हटाना पड़ता है और गलत ट्वीट को सुधार कर दोबारा छापना पड़ता है.’

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट की जमकर चर्चा हो रही है. वहीं उनके कुछ फैन्स उन्हें सलाह भी दे रहे हैं. एक ने लिखा, ‘थोड़ा संभलकर ट्वीट करें.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ध्यान रखिए कि कोई गलती न हो जाए’ अमिताभ बच्चन ने यह ट्वीट 19 अप्रैल को रात 11 बजकर 13 मिनट पर भेजा था. अमिताभ बच्चन अपने ट्वीट को नंबर भी देते हैं. जैसा कि उनके नए ट्वीट के आगे T 4622 लिखा है. कई बार इन नंबरों को लिखने में भी गलती हो जाती है। सभी जानते हैं कि पोस्ट किए जाने के बाद ट्वीट संपादित नहीं किए जा सकते; हटाना ही एकमात्र उपाय है. यही वजह है कि अमिताभ बच्चन इसके लिए एडिट बटन की मांग कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button