
सीतापुर- जिले में कानून व्यवस्था पस्त है. अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और पीड़ित परेशान हैं. इसी की बानगी आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर देखने को मिली. यहां थाना रामकोट के खूबपुर मोहल्ला निवासी परिजन मृतक युवक का शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे.
सीतापुर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 27, 2023
➡️युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
➡️परिजन शव लेकर पहुंचे SSP ऑफिस, किया घेराव
➡️परिजन 3 लोगों पर लगा रहे हत्या का आरोप
➡️22 तारीख को घर से लापता हुआ था युवक
➡️थाना रामकोट के खूबपुर मोहल्ले का मामला#Sitapur pic.twitter.com/NmiRvR091Q
मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि मृतक 22 तारीख से लापता था. फिर भी पुलिस युवक की तलाश नहीं कर पाई. पुलिस की कार्यशैली से परेशान पीड़ित परिजन मृतक का शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई.
गौरतलब है कि सीतापुर जिले में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. एसपी घुले सुशील चन्द्रभान सीएम योगी की करौटी पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं. पूर्व में शासन द्वारा किए गए कार्य आंकलन की सूची में एसपी घुले सुशील चन्द्रभान फिसड्डी साबित हुए थे. जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है.









