
लखनऊ; लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने-अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हैं. लेकिन बीजेपी 24 के चुनाव में आगे नजर आ रही है. बीजेपी की मुहिम महाजनसंपर्क अभियान के बाद अब पीएम मोदी तीन करोड़ कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए संवाद करेंगे. पीएम मोदी का यह संवाद कार्यक्रम ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत होगा. इस कार्यक्रम का प्रसारण 10 लाख बूथों पर होगा जिसमें तीन करोड़ बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटेगें.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 23, 2023
➡27 जून को डिजिटल प्लेटफार्म पर इतिहास रचेगी BJP
➡तीन करोड़ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
➡मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के जरिये संवाद करेंगे
➡3 करोड़ कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे
➡10 लाख बूथों पर तीन करोड़ पदाधिकारियों से संवाद… pic.twitter.com/Dta9OP3LQQ
इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने यूपी भाजपा के महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल बैठक की, और रणनीति बनाई. इसके आलावा भाजपा अपने सांसदों-विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इस जिम्मेदारी के तहत सांसद, विधायकों को हर लोकसभा क्षेत्र में जाना होगा, व सभी को 1 हज़ार प्रमुख लोगों से संपर्क करना होगा. लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने सांसदों-विधायकों कोबड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. यहां सम्पर्क अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा.
वहीं, पीएम मोदी मेरा बूथ सबसे मज़बूत अभियान का शुभारंभ 27 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम में देश भर से 3 हज़ार से ज़्यादा प्रशिक्षित कार्यकर्ता जुटेंगे. इस कार्यक्रम में 500 कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश से भेजे जाएंगे. कार्यक्रम मंडल व बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा. जिसमें मंडल व बूथ के निवासी सभी पार्टी पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. इसके अलावा भाजपा के सभी जिला प्रभारी अपने प्रभार वाले ज़िलों में प्रवास भी करेंगे.









