
लखनऊ; सीएम योगी आदित्यनाथ आज नोएडा जिले के दौरे पर रहेंगे. वह सुबह 10.24 बजे नोएडा के शिल्पहाट पहुंचेंगे. इसके बाद सीएम 10.45 बजे पुलिस वाहन, वाटर स्प्रिंकलर को फ्लैग ऑफ करेंगे.साथ ही मुख्यमंत्री योगी नोएडा में महिला सुरक्षा को लेकर 4 पिंक बूथों का भी लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे.
इसके बाद सीएम रामलीला ग्राउंड सेक्टर 21 में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर सीएम 12 बजे रामनाथ गोयनका मार्ग के अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. दोपहर 1.15 बजे गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से सीएम ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे. यहां सीएम UPSC की टॉपर इशिता किशोर व 3 अन्य सफल प्रतियोगियों को सम्मानित करेंगे.
दोपहर 2.30 बजे सीएम अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और प्रशासनिक कार्यों से संबंधित चर्चा करेंगे. अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम 4 बजे सेव कल्चर सेव इंडिया मिशन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में किया जाएगा. फिर सीएम 5.30 बजे एडवर्ड टेक्नोलॉजी फैक्ट्री का लोकार्पण करेंगे. फिर सीएम योगी 6.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे.









