बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ गई फिल्म ‘आदिपुरुष’, कमाई में लगातार हो रही गिरावट

शुरुआती वीकेंड के दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की.लेकिन उसके कुछ ही दिन बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गई है.

मनोरंजन डेस्क- फिल्म आदिपुरुष को रिलीज हुए अब काफी दिन हो गए है. फिल्म को लेकर बहुत कंट्रोवर्सी हुई.कभी डायलॉग्स को लेकर बवाल हुआ, तो कभी सीन्स के ज्यादा डार्क होने को लेकर हंगामा. रात में युद्ध के सीन्स को दिखाया गया. और दर्शकों को ये सीन बिल्कुल भी हजम नहीं हुआ.

आदिपुरुष को देखने के बाद लोगों ने जैसे फिल्म को बिल्कुल बायकॉट ही कर दिया हो. सोमवार तक तो फिल्म बड़े पर्दे पर मानों रेंगने लगी हो. शुरुआती वीकेंड के दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की.लेकिन उसके कुछ ही दिन बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गई है. मेकर्स ने फिल्म को बनाने में 600 करोड़ से भी ज्यादा लगाए गए थे. लेकिन अब हालत काफी ज्यादा खराब हो गई है. दूसरी तरफ प्रभास अपने दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी चर्चा में है.

फिल्म को अब मिल रहे खराब रिस्पॉन्स ने मेकर्स की चिंता को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है. सोमवार को फिल्म का कलेक्शन सबसे कम रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 200 करोड़ के पास की कमाई कर ली है. लेकिन हर दिन बढ़ते विवाद से फिल्म का कलेक्शन लगातार कम हो रहा है.

वहीं हिंदी के अलावा दूसरे भाषाओं की बात करें तो फिल्म तेलुगु में कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. तेलुगु भाषा में फिल्म कुल कलेक्शन में 120 प्लस के आंकड़े को ही छू पाई है.

Related Articles

Back to top button