
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर बड़ा जानलेवा हमला हुआ है. सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हमला किया गया हैं। इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर उर्फ़ रावण बाल बाल बच गए। कार सवार अज्ञात हमलावरों ने चंद्रशेखर की कार पर गोली बरसा दी।
चंद्र शेखर रावण पर हुए हमले के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रशासन और सरकार पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया हैं। उन्होंने लिखा कि सहारनपुर के देवबंद में आज़ाद सामाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। बीजेपी राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा? यूपी में जंगलराज हैं।
वहीं इस हमले पर शिवपाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अराजक तत्व अपने सभी हदों व सरहदों को तोड़ने लगे हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता व अपराधियों दोनों के निशाने पर है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है। सरकार अब तो जाग जाओ।
बतादें कि इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर बच गए है। चंद्रशेखर के पेट से छूकर गोली निकल गई है। हरियाणा नंबर वाली कार से बदमाश आए थे। जिन्होंने चंद्रशेखर के काफिले पर फायरिंग की. गोली के छर्रे चंद्रशेखर को पेट से छू कर निकल गया हैं। इस घटना के बाद से सहारनपुर में तनाव का माहौल हैं।
हालाँकि प्रशासन की तरफ से सतर्कता को दिखाते हुए देवबंद और आस-पास में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया हैं।









