‘सत्यप्रेम की कथा’ फिल्म का प्रमोशन करने पहुचें कार्तिक और कियारा ,फैन्स हुए एक्साइटेड

हाल ही में दोनों सितारों ने 'सत्यप्रेम की कथा' का प्रमोशन नवी मुंबई में किया।इस दौरान दोनों सितारों को अपने बीच देख फैन्स खुशी से एक्साइटेड हो उठे।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ पिच्चर हॅाल में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म सत्यप्रेम की कथा गुरुवार 29 जून को रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों सितारों ने फिल्म के प्रमोशन की रफ्तार को बढ़ा दिया है। कार्तिक इस फिल्म के प्रमोशन को रफ्तार देने फैन्स के बीच पहुचे। वहीं ,कियारा भी पीछे नहीं हैं।

हाल ही में दोनों सितारों ने ‘सत्यप्रेम की कथा’ का प्रमोशन नवी मुंबई में किया।इस दौरान दोनों सितारों को अपने बीच देख फैन्स खुशी से एक्साइटेड हो उठे। दरअसल ,नवी मुंबई में स्पेशल म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां कार्तिक और कियारा ने अपनी ब्लाकबस्टर परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया।

आपको बता दें कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ के प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने बिना किसी स्टार एटीट्यूड के अपने फैन्स से हाथ मिलाया ,साथ ही सेल्फी भी क्लिक कराई।

Related Articles

Back to top button