
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बाघेला ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने परस्पर मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की और भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी एकता की सम्भावनाओं पर विचार विमर्श किया।
बाघेला ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है। भाजपा को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही चुनौती देगी।
शंकर सिंह बाघेला गुजरात की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। वे केन्द्र सरकार में भी मंत्री रहे है। बाघेला गुजरात के वरिष्ठ नेताओं में शुमार किये जाते है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी उपस्थित रहे।









