बिजली विभाग के अफसरों पर फूटा मंत्री एके शर्मा का गुस्सा, बोले- अब शासन स्तर से करूंगा कार्रवाई

मंत्री एके शर्मा ने बिजली विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करूंगा. जिम्मेदारी से काम ना करने वाले व भ्रष्टाचारी अफसरों पर अब शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी.

लखनऊ; बिजली मंत्री एके शर्मा का गुस्सा अफसरों के साथ हो रहे मीटिंग के दौरान फूट पड़ा. उन्होनें अफसरों से कहा कि बिजली विभाग बिना मां-बाप के चल रहा है. कोई भी काम जिम्मदारी से नहीं हो रहा है. इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा कि बिजली विभाग के अफसर धृतराष्ट्र बने हैं. अब विभाग में सबकी जिम्मेदारी तय करूंगा.

मंत्री एके शर्मा ने बिजली विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करूंगा. जिम्मेदारी से काम ना करने वाले व भ्रष्टाचारी अफसरों पर अब शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने चेयरमैन को भ्रष्टाचार पर एक्शन लेने के निर्देश भी दिए और दक्षिणांचल के एमडी से जवाब तलब किया.

मंत्री एके शर्मा ने कहा हमीरपुर में विभागीय लापरवाही से गौवंशों की मौत हुई हैं. बिजली कटौती और बिजली चोरी पर तत्काल रोक लगाई जाए. साथ ही उन्होंने कहा अमीर बकाएदारों पर एक्शन नहीं हो रहा है, अमीर बकाएदारों पर कार्रवाई कर उनसे बकाया धनराशि वसूली जाए.

Related Articles

Back to top button