राहुल गांधी पर कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, राष्ट्र कवि रामधारी सिंह की पंक्तियों के जरिए केंद्र सरकार पर साधा निशाना !

गुजरात हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की मानहानि वाली याचिका को खारिज किया है. राहुल गांधी पर कोर्ट का फैसला आने के बाद बहन प्रियंका गांधी ने रामधारी सिंह की पंक्तियां लिखते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला.

लखनऊ; गुजरात हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की मानहानि वाली याचिका को खारिज किया है. राहुल गांधी पर कोर्ट का फैसला आने के बाद बहन प्रियंका गांधी ने रामधारी सिंह की पंक्तियां लिखते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने लिखा कि “समर शेष है, जनगंगा को खुल कर लहराने दो. शिखरों को डूबने और मुकुटों को बह जाने दो. पथरीली ऊँची जमीन है? तो उसको तोड़ेंगे. समतल पीटे बिना समर की भूमि नहीं छोड़ेंगे. समर शेष है, चलो ज्योतियों के बरसाते तीर. खण्ड-खण्ड हो गिरे विषमता की काली जंजीर”.

राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों के जरिए प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने लिखा कि ‘श्री राहुल गांधी जी इस अहंकारी सत्ता के सामने सत्य और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अहंकारी सत्ता चाहती है कि जनता के हितों के सवाल न उठें, अहंकारी सत्ता चाहती है कि देश के लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने वाले सवाल न उठें, अहंकारी सत्ता चाहती है कि उनसे महंगाई पर सवाल न पूछे जाएं, युवाओं के रोजगार पर कोई बात न हो, किसानों की भलाई की आवाज न उठे, महिलाओं के हक की बात न हो, श्रमिकों के सम्मान के सवाल को न उठाया जाए.’

आगे प्रियंता गांधी ने लिखा ‘अहंकारी सत्ता सच को दबाने के लिए हर हथकंडे आजमा रही है, जनता के हितों से जुड़े सवालों से भटकाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, छल, कपट: सब अपना रही है. लेकिन, सत्य, सत्याग्रह, जनता की ताकत के सामने न तो सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन टिकेगा और न ही सच्चाई पर झूठ का परदा. राहुल गांधी जी ने इस अहंकारी सत्ता के सामने जनता के हितों से जुड़े सवालों की ज्योति जलाकर रखी है.’

इसके लिए वे हर कीमत चुकाने को तैयार हैं और तमाम हमलों व अहंकारी भाजपा सरकार के हथकंडों के बावजूद एक सच्चे देशप्रेमी की तरह जनता से जुड़े सवालों को उठाने से पीछे नहीं हटे हैं. जनता का दर्द बांटने के कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं. सत्य की जीत होगी. जनता की आवाज जीतेगी. जय हिंद!

Related Articles

Back to top button