लखनऊ : UCC के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने खोला मोर्चा, हेल्प डेस्क नंबर जारी कर मांगी राय

देश में इन दिनों UCC को लेकर बहस छिड़ी हुई हैं। राजनितिक पार्टियां इसे 2024 चुनाव के लिए मुद्दा बनाने में लगी हुई हैं। वहीं मुस्लिम समुदाय में...

देश में इन दिनों UCC को लेकर बहस छिड़ी हुई हैं। राजनितिक पार्टियां इसे 2024 चुनाव के लिए मुद्दा बनाने में लगी हुई हैं। वहीं मुस्लिम समुदाय में इसे लेकर काफी हलचल हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी हैं। साथ ही अपने मुस्लिम समुदाय के लोगों से इसका विरोध करने की अपील की हैं।

UCC के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मोर्चा खोल दिया हैं। बोर्ड की तरफ से पूरे देशभर के मुसलमानों से राय के लिए हेल्प डेस्क नंबर जारी किया गया हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बार कोड के जरिए भी राय मांगी हैं।

बतादें कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अतिरिक्त कई अन्य राजनीतिक पार्टियां भी इस कानून के खिलाफ है। गुरुवार को नोबेल विजेता अमृत्य सेन ने इस पर अपनी प्रतिकिया देते हुए कहा कि इसे लागू करने में सरकार को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button