
प्रदेश में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है जहाँ उधम सिंह नगर में मौसम की हुई पहली बारिश से पूरा जनपद में हर जगह पानी ही पानी हो गया है। जिसके चलते भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीएम ने 8 जुलाई की सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिए हैं ।

साथ में अब हुई मूसलाधार बारिश से एक पक्के मकान में भारी दरारे आ गयी जिसके कारण ग्रामीणों ने उन्हें अलग सिफ्ट करा दिया है। लेकिन सूचना देने के बाद भी प्रशासन मौक़े पर नहीं पहुंचे ना ही कोई आपदा सहायता दल पहुंचे जोकि एक चिंता का विषय है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई से 10 जुलाई तक जनपद में भारी बारिश की संभावना दिख रही है। जिसके चलते जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। साथ ही दूसरे जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि जनपद उधम सिंह नगर के संबंधित अधिकारी और उनके अधीन कर्मचारी वर्षा काल के दौरान किसी भी कारण से अपना कार्यालय नहीं छोड़ेंगे और उनकी कोई छुट्टी मान्य नहीं की जाएगी। जिससे आवश्यकता पड़ने पर वह आम जनमानस की मदद को सुनिश्चित कर पाएं।

वहीं उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में 2 दिन से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे गली मोहल्ले में जलभराव के कारण घरों में पानी घुसने मकानों में काफी नुकसान हो रहा । मामला काशीपुर क्षेत्र के बसई इस्लामनगर ग्राम पंचायत का है, जहां पर एक मोहल्ले में सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण वह सड़क नीची हो गई है जिस कारण से गली के पानी नहीं निकलने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न गयी।
2 दिन से हो रही लगातार बारिश से उस गली में जलभराव होने के कारण एक मकान में पानी भरने से भारी दरारे पड़ गयीं जिससे पक्का मकान गिरने की कगार पर आ गया जिसे सभी परिवार वालो को घर खाली कर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया लेकिन मामले में सूचना देने के बाबजूद कोई भी आपदा राहत दल या प्रशासन मौक़े पर नहीं पहुंचे जोकि की एक चिंता का विषय है।
रिपोर्ट- निज़ामुद्दीन शेख़









