
उत्तराखंड : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर थे.जहां उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों से हरिद्वार की हर की पौड़ी एक गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे कावड़ियों के पैर धोकर और फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत सत्कार किया.
आज हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ यात्रा हेतु पधारे शिवभक्तों का पाद-प्रक्षालन कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर सुरक्षित एवं सुगम कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 8, 2023
देवभूमि उत्तराखण्ड में इस वर्ष भी पिछले सारे रिकॉर्ड… pic.twitter.com/G2KA8jBElU
इस मौके पर हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक रानीपुर विधायक आदेश चौहान जिला अध्यक्ष सहित बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा पवित्र सावन मास में पूरे देश भर के शिव भक्त कावाड़िये हरिद्वार में आते है इसलिए उत्तराखंड का मुख्य सेवक होने के नाते पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी उनका स्वागत किया गया.
सीएम धामी ने इस दौरान कहा की कावड़ यात्रा बड़ी लम्बी यात्रा तो होती ही है साथ ही बड़ी कठिन यात्रा भी होती है कावड़ियों को किसी प्रकार की परेशानिया ना हो इसके लिए अच्छी व्यवस्था की हुई है साथ ही मुख्यमंत्री ने कावड़ियों से अपील करते हुए कहा की जो गाइडलाइन शासन और प्रशासन ने की है उसका पालन करें.









