फिर दरक रहा जोशीमठ, क्रेको मीटर छोड़ रहे हैं अपना स्थान

जोशीमठ में जनवरी महीने में जो दरारें हल्की पड़ी थी वह धीरे-धीरे बढ़ने लगी है रविग्राम वार्ड में इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है,

चमोली में बीते दिनों से लगातार क्षेत्र में बारिश हो रही है। जोशीमठ में जनवरी महीने में जो दरारें हल्की पड़ी थी वह धीरे-धीरे बढ़ने लगी है रविग्राम वार्ड में इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है, जहां राणा मोहल्ला में रहने वाले 10 से 12 मकानों में दरार पड़ने की सूचना है।

दरारों के अंदर से बरसात का पानी कमरों में घुस रहा है लोग को रात डर के साए में रहने को मजबूर हैं। सीबीआरआई टीम के द्वारा छोकरा का मीटर लगाए गए थे वह भी धीरे-धीरे अब टूटने लगे हैं जैसे तैसे दरारें पड़ रही हैं क्रेको मीटर भी अपना स्थान छोड़ रहे हैं।

हालांकि प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में नजर बनाए हुए हैं लेकिन उसके बाद दरार बढ़ने से कहीं ना कहीं चिंता बढ़ गई। जोशीमठ उप जिला अधिकारी कुमकुम जोशी का कहना है कि प्रशासन की टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर हर समय नजर बनाई हुई है कुछ दिन पहले भी गड्ढे पड़ने की सूचना मिली थी जिस पर तत्काल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान किया ।

Related Articles

Back to top button