दारोगा की पत्नी को कूड़ा फेंकने से मना करना सफाईकर्मी को पड़ा भारी, दारोगा ने थाने में की बर्बरता से पिटाई

वाराणसी पुलिस के दारोगा का एक और कारनामा पुलिस को छवि को धूमिल कर रही है। मामला वाराणसी के लल्लापुरा क्षेत्र का है, जहां सफाईकर्मी को दारोगा की पत्नी को कूड़ा फेकने से टोकना भारी पड़ गया। कूड़ा फेकने से पत्नी को सफाईकर्मी के द्वारा टोके जाने से आक्रोशित दारोगा ने सफाईकर्मी को थाने ले जाकर बर्बरता से पिटाई कर डाली।

वाराणसी; कमिश्नरेट पुलिस बीते कुछ महीनों से अपने कारनामों से सुर्खियों में रही है। अपनी खराब होते छवि को सही करने में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस कवायत कर ही रही थी, कि वाराणसी पुलिस के दारोगा का एक और कारनामा पुलिस को छवि को धूमिल कर रही है। मामला वाराणसी के लल्लापुरा क्षेत्र का है, जहां सफाईकर्मी को दारोगा की पत्नी को कूड़ा फेकने से टोकना भारी पड़ गया। कूड़ा फेकने से पत्नी को सफाईकर्मी के द्वारा टोके जाने से आक्रोशित दारोगा ने सफाईकर्मी को थाने ले जाकर बर्बरता से पिटाई कर डाली।

सफाईकर्मी ने दारोगा की पत्नी को कूड़ा फेकने पर टोका

वाराणसी के आदमपुर जोन के लल्लापुरा इलाके में बीते सोमवार को सफाई के दौरान एक मकान के ऊपर से महिला के द्वारा कूड़ा फेंका गया। कूड़ा सफाईकर्मी के ऊपर आकार गिरा, जिससे नाराज सफाई कर्मी ने महिला को घर के नीचे आकर कूड़ा फेंके जाने की बात कही गई। कुछ देर कूड़ा घर के ऊपर से फेंके जाने को लेकर सफाईकर्मी और महिला के बीच बहस हो गई। महिला ने अपना परिचय दारोगा की पत्नी होने के रूप में देते हुए सफाईकर्मी पर रौब झड़ा और अपने दारोगा पति से सफाईकर्मी की शिकायत कर डाली।

थाने में ले जाकर सफाईकर्मी की पुलिस ने की बर्बरता से पिटाई

दारोगा पत्नी को कूड़ा घर के ऊपर से फेंकने से मना करना सफाईकर्मी को भारी पड़ गया। पत्नी की कॉल करने पर कोतवाली थाने पर तैनात दारोगा निलेश सरोज लल्लापुरा पहुंचे और अपने साथी पुलिसकर्मियों से सफाईकर्मी प्रदीप को कोतवाली थाने ले गई। सफाईकर्मी प्रदीप ने बताया कि घटना उनके थाने क्षेत्र का नहीं था, लेकिन वह अपने थाने में ले जाकर लाठी और डंडे से उनकी घंटों तक पिटाई की। वहीं, दारोगा ने सफाईकर्मी पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर डाला। जमानत पर छूट सफाईकर्मी मंडलीय चिकित्साल पहुंचा।

घटना से नगर निगम के सफाईकर्मियों में आक्रोश, आरोपी दरोगा के खिलाफ किया प्रदर्शन

सफाईकर्मी प्रदीप को दारोगा के द्वारा अन्य थाने में ले जाकर पिटाई किए जाने का प्रकरण जब सफाईकर्मियों को पता लगा, तो सभी सफाईकर्मी लामबंद हो गए। मंगलवार को दर्जनों की संख्या में नगर निगम पहुंच सफाईकर्मियों ने नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी से इस पूरे मामले को लेकर शिकायत किया। वहीं, आक्रोशित सफाईकर्मी नगर निगम में धरने पर बैठ प्रदर्शन करने लगे। इस पूरे प्रकरण को नगर आयुक्त शिपू गिरी ने संज्ञान में लेते हुए आरोपी दारोगा पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारियों ने प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

Related Articles

Back to top button