
डिजिटल डेस्क- ये महीना…सावन का महीना है….और हर तरफ लोग शिव भक्ति में लीन है, बम भोले का जाप कर रहे है..पूरा माहौल शिवमय हो गया है.शिवभक्त..भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं.गंगोत्री, ऋषिकेश और हरिद्वार से करोड़ों कावड़िए महादेव शिवशंभू के लिए कांवड़ में गंगाजल लेकर जा रहे हैं.इन्हीं कांवड़ियों के बीच नोएडा के बॉबी पहलवान भी हैं जो 251 किलो की कांवड़ अपने कंधों पर लादकर चल रहे हैं.
अलग-अलग इलाकों से जल भरकर बहुत बड़ा सैलाब महादेव की ओर बढ़ रहा है,और उसी सैलाब में बॉबी पहलवान भी शामिल है.पर बॉबी पहलवान…जो कावर लेकर जा रहे है, वो बहुत ही खास है. कावर के ऊपर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो लगी हुई है. और इस फोटो को लेकर वो बोलते हैं कि….अखिलेश उनके भगवान है. और सर्फाबाद गांव में महादेव पर कावर को चढ़ाएंगे.तिरंगे से मढ़े हुए कावर पर अखिलेश की तस्वीर को चिपका रखा है.

बॉबी पहलवान कहते हैं कि एक भगवान से वो मिलकर आ रहे है, और दूसरे भगवान को लेकर वो जा रहे है.उनके मन की इच्छा है…..दिल से अखिलेश को वो अपना मानते हैं,…अखिलेश के पिछले चुनाव में हारने को वो लेकर कहते हैं कि.हार जीत को लगी रहती है..राजनीति अलग चीज हैं.जो अखिलेश भैया ने दिया है वो बहुत है.अब उन्होंने भगवान भोलेनाथ से अखिलेश के लिए जीत की प्रार्थना की है.और मांगा कि 2024 में अखिलेश की ही सरकार आए. खैर भगवान शिव की अराधना करने वाले बॉबी पहलवान की अखिलेश के प्रति इस स्नेह को देखकर लोग मंत्रमुग्ध है, और उनकी.अखिलेश के प्रति सच्ची श्रद्धा लोगों को काफी लुभा रही है.









