
रामपुर; सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. वह कुछ ही दिनों पूर्व ही जेल से बाहर आए हैं. अब उन्हें फिर से एक मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया है. रामपुर की MP/MLA कोर्ट में आजम खान के भड़काऊ भाषण वाले केस पर सुनवाई चल रही थी. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है. साथ ही कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है.
रामपुर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 15, 2023
➡सपा नेता आजम खान को 2 साल की सजा
➡भड़काऊ भाषण केस में 2 साल की सजा मिली
➡एमपी-एमएलए कोर्ट से आजम को हुई सजा
➡लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुआ था केस
➡रामपुर के शहजाद नगर थाने में दर्ज हुआ था केस
➡आजम खान को कोर्ट से बेल मिलेगी या जेल
➡आज़म खान बीते 2 घंटों… pic.twitter.com/PdBoLeyFeT
हालांकि, उन्हें इस मामले में कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. सपा नेता आजम खान ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था. इसको लेकर रामपुर के शहजाद नगर थाने में केस दर्ज हुआ था. मामले की सुनवाई एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही थी. कोर्ट द्वारा उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है. उनके पास हाई कोर्ट जाने का रास्ता खुला है.









