
मनोरंजन डेस्क– टॉम क्रूज हॉलीवुड के उन नेताओं में से है जिनका चार्म खूब चलता है. और MI सीरीज का तो क्या ही कहना हैं कि MI फ्रेंचाइजी की नई फिल्म आ गई है. और भारत में फिल्म खूब कमाल कर रही है. 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने भारत समेत दुनियाभर के देशों में खूब कमाई की है और अभी भी कमाई कर रही है.
‘मिशन इम्पोसिबल: डेड रिकनिंग पार्ट वन’ टॉम क्रूज के फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. ये फिल्म सिनेमाघरों में इंग्लिश के साथ हिंदी सहित कई भाषाओं में आई है. अपने देश की बात करें तो हिंदी भाषा में इस फिल्म में कमाई के मामले में 72 हूरें, सत्य प्रेम की कथा जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
यहां पर फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार और साथ मिल रहा है.
फिल्म की कमाई…
फिल्म की हिंदी भाषा में कमाई की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ का बिजनेस किया था. इस फिल्म ने पांचवें दिन 6.14 करोड़ का बिजनेस किया था.
वीकेंड तक फिल्म ने 19.74 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. वहीं इंग्लिस भाषा में फिल्म की कमाई का टोटल क्लेकशन 41.47 करोड़ का रहा है. अब तक भारत में MI की नई सीरीज का कुल कलेक्शन 63.56 करोड़ तक रहा है.
एक रिपोर्टस के मुताबिक हजारों करोड़ में बनी ‘मिशन इम्पोसिबल: डेड रिकनिंग पार्ट वन’ फिल्म अपनी लागत को वसूलने में लगी हुई है. वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 4 दिनों के अंदर 1000 करोड़ है.ये आकंडे केवल शनिवार तक के है. और अब फिल्म तेजी से कमाई कर रही है.









