क्या बिग बॉस ओटीटी-2 की होस्टिंग छोड़ देंगे सलमान खान ?

स्मोकिंग वाली फोटो लीक होने की वजह से सलमान शो को छोड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया था.

मनोरंजन डेस्क– बिग बॉस शो चाहे जिस भी प्लेटफार्म पर आए.शो हिट ही रहता है. इस वक्त बिग बॉस का शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहा है. ओटीटी के दूसरे सीजन में
टीआरपी फुल ऑन है. लेकिन ज्यादातर लोग बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की ही वजह से इस शो को देख रहे हैं. और वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार करते रहते है.

लेकिन अब बिग बॉस के दर्शकों और सलमान के फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है. दरअसल, दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी- 2 की होस्टिंग को छोड़ दिया है. कहा जा रहा था कि स्मोकिंग वाली फोटो लीक होने की वजह से सलमान शो को छोड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया था. और सलमान को खूब ट्रोल किया जा रहा था.

हालांकि शो के मेकर्स की तरफ से सलमान को लेकर इस तरीके का कोई भी कन्फर्मेंशन नहीं दिया गया है.अगर ऐसे में सलमान खान शो छोड़ देते है तो सच में उनके फैंस के लिए ये बड़ा शॉक होगा.

Related Articles

Back to top button