अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 का गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ कल होगा रिलीज, भोले की भक्ति में डूबे दिखे पंकज त्रिपाठी

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG-2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं ।फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।हाल में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था । वहीं अब फिल्म के पहले गाने को लेकर अपडेट सामने आया हैं।

मनोरंजन डेस्क. अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG-2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं ।फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हाल में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था । वहीं अब फिल्म के पहले गाने को लेकर अपडेट सामने आया हैं।

फिल्म ओएमजी-2 के पहले गाने का नाम हैं “ऊंची ऊंची वादी में बसते है भोले शंकर, जो कि कल यानी 18 जुलाई को रिलीज होगा। गाना रिलीज होने कि जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। अक्षय ने गाने का पहला पोस्टर रिलीज किया हैं, जिसमें पंकज त्रिपाठी दोनों हाथ और सर ऊपर कर भगवान शिव की भक्ती में डूबे हाफ शर्ट और कोटी पहने नजर आ रहे हैं। उन्होनें अपने माथे पर शिव चंदन लगाया हुआ है।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।यह फिल्म का निर्देशन अमित राय द्वारा किया गया हैं।इस फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम भी शामिल हैं।फैन्स इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button