
मनोरंजन डेस्क- बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रभास और दीपिका स्टारर प्रोजेक्ट ‘के’ की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी.अब इस स्पेशल फिल्म का नाम और टीजर दोनों रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का नाम कल्कि 2898 रखा गया है.
वहीं फिल्म के टीजर की बात की जाए तो कल्कि फिल्म साइंस फ्रिक्शन पर बेस्ड दिखाई दे रही है. 20 जुलाई को फिल्म की पहली झलक अमेरिका में दिखाई गई.उसके बाद 21 जुलाई को फिल्म का टीजर भारत में दिखाई दिया. यूट्यूब पर फिल्म के टीजर को 5 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके है.
इससे पहले फिल्म के पोस्टर की बात करें तो उसमें दीपिका पादुकोण को दिखाया गया था. वो पोस्टर फैंस को काफी ज्यादा खास नहीं लगाता था .
नाग अश्विन की डायरेक्ट की हुई इस फिल्म के सीन काफी ज्यादा हाईटेक्नोलाजी वाले दिखाई दे रहे है.जैसे ही हॉलीवुड की सुपरहीरो वाली मूवी में दिखाया जाता है.
भगवान की मूर्ति को हाथ में लेकर कोई प्रार्थना करता हुआ दिखाई दे रहा है.
वहीं प्रभास के लुक की बात करें तो एक्शन सीन में स्पेशल सूट पहने हुए दिखाई दे रहें हैं जो अपने विरोधियों को मारते हुए दिखाई दे रहे है. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान किसी ने खींचा है वो हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने,जो बड़े ही धांसु लुक में दिखाई दे रहे है.
खैर फिल्म कैसी होगी,दर्शकों को कितनी पसंद आएगी ये तो आने के बाद ही पता चलेगा.









