उरई दौरे पर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, इन 3 मुद्दों पर सरकार को घेरा !

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज अपने उरई जिले के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. यहां मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मणिपुर यौन हिंसा मामले को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा.

उरई; सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज अपने उरई जिले के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. यहां मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मणिपुर यौन हिंसा मामले को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि “मणिपुर में जो कुछ हो रहा है या हुआ है, ऐसा संभव नहीं कि देश के प्रधानमंत्री या गृह मंत्री को पता ना हो. ये आरएसएस की नफरत, बांटने की राजनीति है. भाजपा अपना वोट बढ़ाने के लिए मणिपुर को प्रयोगशाला की तरह इस्तेमाल कर रही थी”.

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चढ़े तो महसूस हुआ कि जो गुणवत्ता होनी चाहिए थी, उस मानक के अनुसार सरकार नहीं बनी. उन्होंने कहा जिस सड़क का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी ने किया था, उस सड़क पर काम अभी भी चल रहा है.

विपक्षी गठबंधन के पीएम चेहरे को सपा प्रमुख ने कहा कि “आपको काम चाहिए कि चेहरा चाहिए? अगर आपको महिला प्रधानमंत्री चाहिए तो वो भी चेहरा है हमारे पास, कम उम्र का चाहिए तो वो भी चेहरा है, बुजुर्ग चाहिए वो भी है हमारे पास. हमारे पास तो बहुत चेहरे हैं. ये लोग INDIA से घबरा गए हैं.

जातीय जनगणना की मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा यह सवाल यह है की जातीय जनगणना होगी कि नहीं होगी? सामाजिक न्याय मिलेगा कि नहीं मिलेगा? ये केवल INDIA से नहीं घबराए हुए हैं यह समाजवादियों का जो नारा है PDA उससे भी घबराए हुए हैं. हम किसी के खिलाफ नहीं है लेकिन PDA के हक के लिए हमें लड़ना पड़ेगा.

Related Articles

Back to top button