कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में कांवड़ियों को कोई परेशान नहीं कर सकता

मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी कई विकास योजनाओं का लोकर्पण एवं शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने 6 सालों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों को गिनाया.

डिजिटल डेस्क; मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी कई विकास योजनाओं का लोकर्पण एवं शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने 6 सालों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों को गिनाया.

सावन के पवित्र माह में जारी कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब कांवड़ियों को कोई परेशान नहीं कर सकता. सीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि यूपी में अब कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होती है.

प्रदेश के विकास को लेकर सीएम ने कहा कि हमारे पास पैसा की कोई कमी नहीं है. हम बिना भेदभाव के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं. पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार सिर्फ वोटबैंक देखती थी. लेकिन हमारी सरकार बोलती नहीं करके दिखाती है.

वृक्षारोपण को लेकर सीएम योगी ने कहा कि प्रकृति का संतुलन नहीं बिगड़ना चाहिए. इसलिए सभी लोग एक पौधा जरूर लगाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कराया है. इस वर्ष भी बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कराने का लक्ष्य रखा गया है.

Related Articles

Back to top button