बरेली में अपनी फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” का प्रमोशन करने पहुचे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, झुमका वाले चौराहे पर दिए शानदार पोज

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में उन्होनें दिल्ली, वडोदरा और कानपुर में इस फिल्म का प्रमोशन किया था। वहीं, फिल्म का प्रमोशन करने दोनों सिने जगत के सितारे शनिवार को बरेली पहुंचे.

आपको बता दें कि फिल्म में एक झुमका सॉन्ग को जगह मिली हैं इसलिए एक्टर बरेली के झुमका तिराहे पर ही अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुचे हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को देख हजारों की तादात में फैंस की भीड़ झुमका तिराहे पर उत्साहित दिख रही है। प्रमोशन के दौरान रणवीर आलिया ने अपने फैन्स से बातचीत किया और उन्से फ़िल्म देखने की अपील भी की ।ऐसे में फैंस ने खुब तालिया बजाई और कुछ फैंस ने आलिया और रणवीर के साथ सेल्फी लिया ।

मेकर्स की माने तो यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली हैं।फिल्म का गाना भी हाल में रिलीज हुआ जो की बहुत लोकप्रिय हुआ था।यह फिल्म करण जोहर के निर्देशक में बनी हैं और धर्मा प्रोडकशन द्वारा इस फिल्म की ब्रान्डिंग किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button