
लखनऊ. यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूपी वासियों को 25 रुपये में विधानसभा घुमाने की तैयारी में हैं। इसके लिए यूपी विधानसभा की वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। जिससे घर बैठे छात्र छात्राएं विधानसभा घूमने का टिकट बुक करा सकेंगे। इसके जरिए छात्र-छात्राओं को यूपी विधानसभा का इतिहास और यूपी विधानसभा से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी जाएगी।
अब 25 रुपए में देश की सबसे खूबसूरत विधानसभा का दीदार करिये। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यूपी वासियों को अपनी विधानसभा घुमाने की तैयारी में जुट गये हैं। यूपी विधानसभा की इस बाबत वेबसाइट लॉन्च की तैयारी की जा रही है। घर बैठे 25 रुपए में छात्र-छात्राएं टिकट बुक करा सकेंगे। स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए 25 रुपए का शुल्क रखा गया है। बता दें, अगस्त में होने वाले सत्र से पहले वेबसाइट शुरु हो जाएगी।
बता दें, कि यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्पीकर बनने के बाद विधान सभा में बड़े परिवर्तन किए हैं। विधानसभा का दिदार करने आए छात्र-छात्राओं को यूपी विधानसभा का इतिहास और यूपी विधानसभा इन दिनों क्यों चर्चा में है। विधासभा की खूबसूरती का जानकारी दी जाएगी।









