Dream Girl 2 Teaser Out : लाल रंग की साड़ी लहराते दिख रही पूजा

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल -2 की हर एक अपडेट का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे है. इसी के साथ ड्रीम गर्ल -2 के ट्रेलर रिलीज की भी जानकारी दी गई है.

मनोरंजन डेस्क– बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल काफी ज्यादा पसंद की गई थी. अब दर्शकों को उनकी दूसरी फिल्म का इंतजार है. यानी की ड्रीम गर्ल मूवी के दूसरे पार्ट का.

फिल्म का एक टीजर पहले ही आ चुका है. इसके वीडियो में ड्रीम गर्ल लाल रंग की साड़ी पहने हुए लोगों से फ्लर्ट करते हुए दिखाई दे रही है. फिल्म का कॉनसेप्ट इतना ज्यादा मजेदार है कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल -2 की हर एक अपडेट का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे है. इसी के साथ ड्रीम गर्ल -2 के ट्रेलर रिलीज की भी जानकारी दी गई है.

फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो उस फिल्म में आयुष्मान के साथ नुसरत भरुचा लीड रोल में थी.फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा हिट रही थी.

फिल्म के कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्टर अपलोड किया. फिल्म का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.इसी के साथ उन्होंने अनन्या पांडे के रोल से जुड़ी भी जानकारी शेयर की.

इस दिन फिल्म होगी रिलीज

फिल्म ड्रीम गर्ल -2 अगस्त में 25 तारीख को रिलीज होने वाली है. फिल्म का प्रोडेक्शन एकता और शोभा कपूर ने किया है. वहीं फिल्म के डॉयरेक्शन की बात की जाए तो राज शांडिल्य ने किया है.

फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में है. देखना दिलचस्प होगा की फिल्म पहले पार्ट से कितना ज्यादा कमाल करके दिखाती है.

Related Articles

Back to top button