
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मे दी है लेकिन अब उन्होनें साउथ सिनेमा में भी कदम रख दिया है।एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म चंद्रमुखी 2 को लेकर चर्चा मे बनी हुई है। एक्टर राघव लॉरेंस के साथ वह अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ से लोगों को डराने के लिए तैयार हैं। ‘चंद्रमुखी 2’ से कंगना रनौट का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है।
फिल्म चन्द्रमुखी 2 में कंगना रनौट मुख्य भूमिका मे नजर आएंगी। शनिवार को मेकर्स ने ‘चंद्रमुखी 2’ से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस फिल्म के फस्ट लुक मे कंगना घुंघराले बाल ,झुमके और साड़ी में कुछ ऐसी दिख रही है जैसा पहले कभी उन्हें नहीं देखा गया हो।
आपको बता दें कि ‘चंद्रमुखी 2’ तमिल की हिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है। पहले पार्ट में रजनीकांत और ज्योतिका मेन रोल में थे। सीक्वल फिल्म में राघव लॉरेंस और कंगना रनौट मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। चंद्रमुखी 2′ से उनके किरदार की छोटी सी झलक कुछ समय पहले दिखाई गई थी। अब एक्ट्रेस का पूरा लुक रिवील कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस ने उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ की है।









