
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। दोनों सदनों में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू हो गई है। विपक्ष मणिपुर की घटना पर निंदा प्रस्ताव लाना चाहती हैं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना कहते हैं। मणिपुर या किसी अन्य राज्य से जुड़े मामले पर चर्चा करने से अध्यक्ष सतीश महान ने पूर्ण रूप से मना कर दिया हैं। जिसके बाद से संसद में लगातार जोरदार हंगामा शुरू हो गया हैं।
विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई हैं। विधानसभा में पूर्व के सदस्यों जिनका देहांत हो गया हैं , को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ। एक तरफ जहाँ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, वहीं दूसरी तरफ सपा-RLD विधायकों का हंगामा भी शुरू हो गया हैं।
सपा विधायक हाथ में पोस्टर, बैनर लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं। सपा और आरएलडी विधायक के वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का कहना हैं कि विधानसभा नियम से चलेगी। मैं सदन की कार्यवाही स्थगित नहीं करुंगा। हंगामे से कुछ नहीं होगा, सरकार चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा मणिपुर पर सदन में चर्चा नहीं होगी। हर राज्य की चर्चा इसी सदन में होगी क्या? यहां मणिपुर, केरला, बंगाल की चर्चा नहीं यूपी की चर्चा होगी। हम उत्तर प्रदेश की बात करेंगे। दूसरे राज्य की चर्चा नियम में नहीं हैं।
विधानसभा अध्यक्ष के इस बयान के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्ष चाहता है कि मणिपुर हिंसा पर चर्चा की जाए।









