
जयपुर; आदिवासी समाज देश की राजनीति का हमेशा से केंद्र बिंदु रहा है. राजनैतिक दल अपनी सुविधा के अनुसार आदिवासियों को लेकर बयानबाजी करते रहे हैं. राजस्थान के मानगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आदिवासियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एक बार मैंने अपनी दादी (इंदिरा गांधी) से ‘आदिवासी’ शब्द के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये लोग इस देश के पहले निवासी हैं.
#WATCH एक बार मैंने अपनी दादी (इंदिरा गांधी) से 'आदिवासी' शब्द के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये लोग इस देश के पहले निवासी हैं। अब बीजेपी ने एक नया शब्द 'वनवासी' निकाला है। उनका कहना है कि आप आदिवासी नहीं बल्कि वनवासी हैं। यह आपका (आदिवासी) का अपमान है। वे (भाजपा) चाहते हैं… pic.twitter.com/9C03sU5gkc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023
भाजपा ने वनवासी शब्द पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब बीजेपी ने एक नया शब्द ‘वनवासी’ निकाला है. उनका कहना है कि आप आदिवासी नहीं बल्कि वनवासी हैं. वनवासी कहना आदिवासी समाज का अपमान है. भाजपा चाहती हैं कि आदिवासी जंगलों में रहें. यह आदिवासी देश है… और आपको सभी अधिकार मिलने चाहिए.
राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में आग जल रही है…मैंने संसद में बोला कि मणिपुर में ‘भारत माता’ की हत्या हुई है. अगर पीएम चाहें तो 2-3 दिन में मणिपुर की आग बुझा सकते हैं. लेकिन पीएम चाहते हैं कि आग जलती रहे. पीएम ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा.









