
नई दिल्ली; आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातर मेहनत कर रही है. फिर से केंद्र में सरकार बनाने को बेकरार बीजेपी अब एनडीए के सहयोगी दल के प्रवक्ताओं की बैठक आयोजित कर रही है. इस बैठक में NDA के सभी सहयोगी दलों के प्रवक्ता शामिल होंगे.
बैठक में यूपी के जिन दल के प्रवक्ताओं को शामिल किया गया है उनमें अपना दल (एस), सुभासपा और निषाद पार्टी शामिल है. सुभासपा की तरफ से अरुण राजभर और पीयूष मिश्रा बैठक में शामिल होंगे. वहीं, निषाद पार्टी की तरफ से राजीव यादव और अमित निषाद मौजूद रहेंगे.
यह बैठक शनिवार को सुबह 10 बजे से पार्लियामेंट एनेक्सी में होगी. जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और समापन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया पटेल और चिराग पासवान का भी संबोधन होगा.









