
बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 प्रसिद्ध प्रतियोगियों के साथ उतार-चढ़ाव से भरा था। ये शो करीब 7 हफ्ते तक चला और अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था और इसका प्रीमियर 17 जून 2023 को हुआ था। पहले शो को 6 हफ्ते तक चलाने की योजना थी लेकिन बाद में दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए शो को बढ़ा दिया गया।
बीबी ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। पहले फिनाले नाइट को वीकेंड पर प्लान किया गया था लेकिन इस बार फिनाले को सोमवार यानी 14 अगस्त 2023 को शूट और टेलीकास्ट किया जाएगा।
पिछले हफ्ते जिया शंकर के बाहर होने के बाद बिग बॉस ओटीटी 2 को शीर्ष पांच फाइनलिस्ट मिल गए। शीर्ष 5 प्रतियोगियों में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट शामिल हैं।
आइए जानते हैं आप बिग बॉस ओटीटी एस2 कब,और कैसे देख सकते हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले कब है?
सीज़न 2 के लिए बिग बॉस ओटीटी फिनाले 14 अगस्त 2023, सोमवार को रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।
हम बिग बॉस ओटीटी फिनाले को कहां लाइव देख सकते हैं?
इच्छुक लोग बिग बॉस ओटीटी एस2 का अंतिम एपिसोड JioCinema पर देख सकते हैं।









