एयरफोर्स वाले लुक में छाए ऋतिक रोशन और दीपिका, ‘फाइटर’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

पिछले काफी वक्त से फिल्म चर्चा में बनी हुई है. अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने फाइटर का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है.

मनोरंजन डेस्क- 77वां स्वतंत्रता दिवस देश वासियों के लिए तो खास है ही वैसे ही बॉलीवुड वालों के लिए भी लिए भी ये दिन खास हो गया है. पहले अक्षय कुमार को वापस से भारत की नागरिकता मिल गई.दूसरा आजादी के मौके पर ऋतिक रोशन की फिल्म एरियल एक्शन एडवेंचर फिल्म फाइटर का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है.

पिछले काफी वक्त से फिल्म चर्चा में बनी हुई है. अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने फाइटर का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले फाइटर से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक जारी किया गया था. लेकिन बाकी के स्टार कास्ट के बारे में लोगों को ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

वहीं अब फिल्म का जो मोशन पोस्टर सामने आया है. उसमें ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर दिखाई दे रहे है. तीनों ही पोस्टर में काफी धांसू लुक में नजर आ रहें हैं. खास बात ये भी है कि पोस्टर के बैकग्राउंड में देशभक्ती के गाने बजते हुए दिखाई देते है.

मोशन पोस्टर की शुरुआत में ही ऋतिक रोशन दिखाई देते हैं. इसके बाद पोस्टर में एंट्री मारती हैं दीपिका और फिर आते हैं अनिल कपूर.
खैर अब एक्शन फिल्मों के प्रेमी फिल्म के पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार है.

Related Articles

Back to top button