सीएम योगी ने फॉरेंसिक विज्ञान के छात्रों को संबोधित किया, कहा- पहली बार यूपी में फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान खुला

सीएम योगी ने अपने 5केडी स्थित सरकारी आवास पर राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के छात्रों के साथ संवाद किया. इस दौरान उन्होंने छात्रों को सफलता व कर्तव्य परायणता का गुरुमंत्र दिया. उन्होंने कहा कि पहली बार यूपी में फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान खुला है.

लखनऊ; सीएम योगी ने अपने 5केडी स्थित सरकारी आवास पर राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के छात्रों के साथ संवाद किया. इस दौरान उन्होंने छात्रों को सफलता व कर्तव्य परायणता का गुरुमंत्र दिया. उन्होंने कहा कि पहली बार यूपी में फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान खुला है. इंस्टीट्यूट का भव्य उद्घाटन करने की तैयारी है. सीएम ने कहा कि फॉरेंसिंक साइंस में काफी संभावनाएं है. इससे जांच में तेज आएगी.

सीएम ने छात्रों से कहा कि न्याय समय पर मिलना चाहिए. यही सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिंक साइंस आज के दौर के लिए जरूरत है. आज पिछड़े क्षेत्रों में भी साइबर अपराध का जाल है. यही वजह है कि गुड गवर्नेंस की लगातार बात होती है. सीएम ने कहा कि नकारात्मक विचारों से अपराध बढ़ता है. समय से जांच न होने पर जनता का भरोसा उठने लगता है. इसीलिए हमें अपडेट रहना चाहिए, नहीं तो हम पिछड़ जाएंगे.

सीएम ने कहा कि संस्थान में अच्छी फैकल्टी का अहम रोल है. अपनी सोच को विस्तार करने की जरूरत. मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर थाने हर जिले में होने चाहिए. काइम की प्रकृति को समझना होगा. साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है. अपराध को रोकने के लिए तकनीक जरूरी व जड़ तक जाना जरूरी है.

Related Articles

Back to top button